Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार IVF से जुड़वां बच्चे हुए, सरकारी डॉक्टर संग मिलकर तीसरी पत्नी से लाखों की ठगी, चौथी ने दिया साथ कमजोर दीवार बनी हादसे की वजह, परिजनों ने की मुआवजे और कार्रवाई की मांग गरियाबंद में बाल-बाल बचे, बोले- सातवीं बार मुझ पर हमला हुआ, यह सुनियोजित साजिश एक्ट्रेस अंकिता-विक्की के परिवार समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी, महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ किए सरेंडर लड्डू में नशीली दवा मिलाकर परिवार के 8 लोगों को किया बेहोश, सोना लेकर भागा, रायपुर से गिरफ्तार गरियाबंद में CRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, ढेंकुनपानी कैंप में थी तैनाती अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार IVF से जुड़वां बच्चे हुए, सरकारी डॉक्टर संग मिलकर तीसरी पत्नी से लाखों की ठगी, चौथी ने दिया साथ कमजोर दीवार बनी हादसे की वजह, परिजनों ने की मुआवजे और कार्रवाई की मांग गरियाबंद में बाल-बाल बचे, बोले- सातवीं बार मुझ पर हमला हुआ, यह सुनियोजित साजिश एक्ट्रेस अंकिता-विक्की के परिवार समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी, महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ किए सरेंडर लड्डू में नशीली दवा मिलाकर परिवार के 8 लोगों को किया बेहोश, सोना लेकर भागा, रायपुर से गिरफ्तार गरियाबंद में CRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, ढेंकुनपानी कैंप में थी तैनाती

नितिन नबीन बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने : बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार

Nitin Navin appointed BJP's acting president: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।

तब से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। नड्डा 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उनका कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो चुका है। तब से वे एक्सटेंशन पर थे।

भाजपा अध्यक्ष बनने के 8 महिला-पुरुष दावेदार

शिवराज सिंह चौहान: शिवराज सिंह चौहान 6 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 4 बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए लाडली बहना योजना शुरू की, जो विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई।

ये योजना दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बन गई। 13 साल की उम्र में RSS से जुड़े और इमरजेंसी के दौरान जेल भी गए। OBC कैटेगरी से हैं। 2005 में मध्य प्रदेश BJP के अध्यक्ष रहे हैं। RSS की लिस्ट में शिवराज सबसे ऊपर हैं।

सुनील बंसल: सुनील बंसल के पास 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी और फिर 2017 में प्रभारी की जिम्मेदारी रहते हुए पार्टी को कामयाबी दिलाई। इसके अलावा ओडिशा, बंगाल और तेलंगाना के प्रभारी के रूप में मिली कामयाबी भी बड़ा प्लस पॉइंट है। सुनील बंसल को यूपी में बीजेपी का चाणक्य तक कहा गया है। संघ से नजदीकी के साथ-साथ संगठन में भी अच्छी पकड़ है।

धर्मेन्द्र प्रधान: वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के एक अनुभवी संगठनकर्ता हैं। ओडिशा से आते हैं, जहां बीजेपी अपनी पकड़ और भी ज्यादा मजबूत करना चाहती है। मोदी और शाह की टीम के भरोसेमंद सदस्य।

40 साल का राजनीतिक अनुभव, बड़े ओबीसी नेता है। 14 साल की उम्र में ABVP से जुड़े और 2010 में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बने। संगठन में मजबूत पकड़, 2 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा सदस्य बने।

रघुवर दास: रघुवर दास झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने झारखंड में 5 साल का स्थिर शासन दिया, जो राज्य में पहली बार हुआ। उनकी जमीनी कार्यकर्ताओं और भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ है। ओबीसी समुदाय से आने के कारण भाजपा को सामाजिक समीकरण में नई बढ़त मिल सकती है। उनकी वजह से पूर्वोत्तर में भाजपा को विस्तार मिल सकता है।

वानति श्रीनिवासन: वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ऐसे में संगठनात्मक कार्यों में उनका अनुभव है। 1993 से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। तमिलनाडु में कोयंबटूर दक्षिण सीट से कमल हासन जैसे बड़े नेता को हराया था।

तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पति श्रीनिवासन विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में परिवार संघ और बीजेपी के काफी करीबी हैं।

तमिलिसाई सौंदर्यराजन: 1999 से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। राष्ट्रीय सचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। तमिलनाडु में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष (2014-2019) रह चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी नेताओं में गिनी जाती हैं। तमिलनाडु में भाजपा को विपक्ष में रहते हुए भी पार्टी के विस्तार में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

डी. पुरंदेश्वरी: पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी संस्थापक एन.टी. रामाराव (NTR) की बेटी हैं। उन्होंने पहले कांग्रेस में रहकर केंद्रीय मंत्री के रूप में काम किया, फिर बीजेपी में शामिल हुईं। फिलहाल आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हैं। इनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से पार्टी को तेलुगु राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) के जनाधार में फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन